आज बात करते हैं कप्तानों की, सवाल सबसे बेहतर कप्तान कौन धोनी या कपिल देव? क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच हमेशा से ही इस बात पर बहस छिड़ी रहती है कि धोनी और कपिल में से सबसे बेहतर कप्तान कौन है। जिन लोगों को महेंद्र सिंह धोनी पसंद है वह उनकी प्रशंसा करते हैं और उनके लिए धोनी से अच्छा कोई कप्तान नहीं है।
वहीं दूसरी ओर कपिल देव के चाहने वालों की भी कमी नहीं है और उनके हिसाब से कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कप्तान थे। निसंदेह यह दोनों ही बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं परंतु यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है कि दोनों में से कौन बेहतर है क्योंकि दोनों का ही भारतीय क्रिकेट टीम में काफ़ी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके कारण भारतीय क्रिकेट को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिला है।
क्या आपके मन में भी यही सवाल है कि सबसे बेहतर कप्तान कौन धोनी या कपिल देव? जवाब ढूंढने के लिए आपको इन दोनों के क्रिकेट करियर के सफ़र पर स्पष्ट तौर पर एक नज़र डालनी होगी। ऐसा करने से आपको इन दोनों के प्रदर्शन, रिकॉर्ड तथा उनके नेतृत्व करने की क्षमता के बारे में पता चलेगा जिससे आप इन दोनों में आसानी से तुलना कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: 1928 का ओलिंपिक गोल्ड मेडल
कपिल देव का क्रिकेट करियर
- भारतीय क्रिकेट टीम में कपिल देव को बेफिक्री बल्लेबाजी का जनक कहा जाता है। खुद महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी भी कपिल देव से प्रभावित रही है।
- भारत में क्रिकेट को लोकप्रियता देने वाले कपिल देव ही हैं।
- दर्शकों में क्रिकेट प्रेम जगाने का श्रेय इनको ही जाता है।
- जब कपिल देव ने क्रिकेट से संन्यास लिया था तो देश भर के क्रिकेट प्रेमियों और उनके चाहने वालों को बहुत दुख पहुंचा था।
- ऐसा अभी तक किसी और खिलाड़ी के लिए नहीं हुआ है।
- कपिल देव कभी भी दबाव में नहीं खेलें। हमेशा बेफिक्र होकर खेला करते थे। चाहे वह जिंबाब्वे में होने वाला विश्व कप हो या फिर फॉलोऑन बचाने का कारनामा।
- भारत के लिए पहली बार विश्व कप कपिल देव ने ही जीता था।
इसे भी पढ़ें: क्या बलबीर सिंह दोसांझ हैं फ़ील्ड हॉकी के महानतम खिलाड़ी?
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत में अब तक सिर्फ़ एक वन-डे-मैच हारा है। यह मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोलकाता में 2013 में खेला गया था।
- भारत को धोनी ने 2 बार विश्व कप जिताया है। एक 2007 का टी20 विश्व कप और दूसरा वनडे का विश्व कप 2011 में।
- उनके नाम एक चैंपियंस ट्रॉफी भी है।
- उस दौर के तीनों आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले वो एकमात्र कप्तान हैं विश्व के।
- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सभी कप्तानों में धोनी का जीत प्रतिशत बेहद अच्छा है।
- धोनी की यह खासियत है कि वह भारत के सबसे अच्छे वन-डे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
बेहतर कप्तान कौन धोनी या कपिल देव?
यह आंकलन हम आप पर छोड़ते हैं कि कौनसी जीत या कौनसी उपलब्धि को क्या रेटिंग देनी है। आखिर इससे ही तो तय होगा कि बेहतर कप्तान कौन धोनी या कपिल देव।
#स्पोर्ट्सक्रंच: क्या हैं कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में? #KapilDev https://t.co/7o49wQ7iAB
— SportsCrunch (@SportsCrunch) June 3, 2020