खेलपत्र नमस्कार। टीम इंडिया ने हॉकी विश्व कप में की शुरुआत में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल किए।
वहीं आकाशदीप, ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे। इस मुकाबले के लिए सिमरनजीत सिंह को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बात करें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले की तो भारत ने मैच के शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबाब बना लिया था। खेल के पहले 8 मिनट में टीम इंडिया ने 4 बार अफ्रीका के गोल पर अटैक कर चुकी थी लेकिन उस समय टीम इंडिया को कोई भी कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद मनदीप सिंह टीम के लिए पहला गोल दाग।
इसके दो मिनट बाद आकाशदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हॉफ में भारत ने फिर से आक्रामक खेल दिखाते हुए 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत कोई गोल करने में कामयाब नहीं रहा।
टेस्ट टीम में शामिल ना किए जाने से पहले दुखी थे शिखर धवन
43वें मिनट में मनदीप सिंह ने फिर एक गोल करके 3-0 का स्कोर कर दिया। इसके बाद ललित उपाध्याय ने फिर चौथा गोल दाग और 46 वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से मैच को 5-0 से जीत लिया।