खेलपत्र नमस्कार। 18वे एशियाई खेलों का समापन रविवार को हो गया। यह खेल इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले गए थे। इसके साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने इसके समापन की आधिकारिक जानकारी की घोषणा की। आपको बता दें कि 19वें एशियाई खेलों की मेजबाजी चीन का हैंगजू शहर करेगा।
टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बनाया गया RCB का नया कोच
18 अगस्त से 2 सितंबर तक खेले गए इन गेम्स में 45 देशों के 11,300 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 40 खेलों की 465 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
वही 18 वें एशियाई खेलों में पहली बार भारत का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। भारत ने इस गेम्स में कुल 69 पदक जीते। जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक शामिल है। इसी के साथ भारत इस मेडलों की अंक तालिका में आठवें पायदान पर पहुंचने में कायम रहा।
यह एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इससे पहले भारत ने साल 2010 में ग्वांगजू एशियाई खेलों में 65 पदक जीते थे। जबकि साल 1991 में भारत ने एशियाई खेलों में 15 गोल्ड मेडल जीते थे।
19वें एशियाई खेलों की मेजबानी चीन का हेंगजू शहर करेगा। इसके साथ ही बीजिंग 1990 और ग्वांगजू 2010 के बाद एशियाई खेलों की मेजबानी करने वाला तीसरा चीनी शहर होगा।
टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को बनाया गया RCB का नया कोच
बताते चले कि 18वें एशियाई खेलों में एक बार फिर चीन के खिलाड़ियों ने बाजी मारी और अंक तालिका में पहला पायदान काबिज किया है। इन खेलों में चीन ने 132 गोल्ड मेडल 92 सिल्वर मेडल और 65 कांस्य पदक जीत कर कुल 289 मेडल अपने नाम किए ।