आज बात करते हैं विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए और फिर चले गए तथा आगे भी आते ही रहेंगे। हर एक ने अपनी कप्तानी की ज़िम्मेदारी बहुत अच्छी तरह से निभाई है चाहे वह महेंद्र सिंह धोनी हो या फिर विराट कोहली। यह दोनों खिलाड़ी ही भारतीय क्रिकेट टीम के नायाब हीरे हैं। परंतु दर्शकों के मन में यह सवाल बार-बार उठता है कि इन दोनों में से कौन बेहतर है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी रह चुके हैं। अगर बात करें विराट कोहली की तो वह भी एक काफी अच्छे कप्तान और खिलाड़ी हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही टीम इंडिया ने काफी जीत अपने नाम की है। निसंदेह यह दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का सिर सारे संसार में ऊंचा किया। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कहानी ये है अब तक:
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट सफर
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी की डोर उस समय संभाली थी जब विश्व भर में भारतीय टीम की रैंकिंग बहुत कम थी। उन्होंने लगातार अपनी टीम के साथ मेहनत की जिसके कारण भारतीय टीम को दुनिया में सम्मान मिला। इनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने दो बार विश्व कप अपने नाम किया और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का दर्जा प्राप्त किया।
धोनी एक बहुत ही बढ़िया और खतरनाक विकेटकीपर हैं। विकेटकीपिंग के लिए जिस तरह से अपने हाथों का प्रयोग करते हैं वह दूसरों से बिल्कुल ही अलग है। धोनी अपनी आंखों और हाथों के बीच बहुत गज़ब का तालमेल बनाए रखते हैं जो इनकी सबसे बड़ी ताकत है।
ये भी पढ़ें: क्या हैं कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में?
एम एस धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियों को जीता। किसी कप्तान की कप्तानी में ऐसा नहीं हुआ था। वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इनकी बल्लेबाजी दूसरे खिलाड़ियों से अलग हटकर है जिसकी वजह से इनकी क्रिकेट में एक अलग पहचान बनी। बल्लेबाजी में यह दूसरों से अलग तकनीक का प्रयोग करते हैं। दर्शक शायद जिंदगी भर उनके हेलीकॉप्टर शॉट को भूल नहीं सकेंगे।
विराट कोहली का क्रिकेट सफर
खेल के मैदान में कोहली काफ़ी एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं। वह बहुत जोशीले और आक्रामक खिलाड़ियों में से एक हैं। यह दुनिया के सबसे श्रेष्ट बल्लेबाजों में से एक हैं और इस समय यह भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान भी हैं।
विराट कोहली का रन प्रतिशत भी दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी अच्छा है। 50 टेस्ट मैच खेलने के बाद इन्होंने कप्तान के रूप में 4956 रन बनाए जो बहुत बढ़िया हैं। शानदार बल्लेबाजी के कारण ही यह भारतीय टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज़ हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान- धोनी, कोहली या कपिल?
खेल के मैदान में विराट कोहली जब बैटिंग करने आते हैं तो वह गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं। यह पूरी रणनीति के साथ बल्लेबाजी करते हैं और चाहे कितना ही ख़तरनाक गेंदबाज इनके सामने हो यह बेफिक्र होकर और बिना डरे बल्लेबाजी करते हैं।
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कहानी ये है अब तक भारतीय क्रिकेट के दो बेहद सफल खिलाड़ी हैं और इनके बीच की तुलना के बजाय इन्होने साथ में भारतीय क्रिकेट को किन ऊंचाइयों पर ले गए ये देखना चाहिए।
#स्पोर्ट्सक्रंच: क्या हो जाना चाहिए महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर? https://t.co/ItMIgZIWGS
— SportsCrunch (@SportsCrunch) June 8, 2020