2011 फ्रेंच ओपन पहला राउंड
2010 में नडाल का करियर सर्वश्रेष्ठ था। उन्होंने अपना करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया था और विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में रोलैंड गैरोस आ रहे थे। पिछली बार जब नडाल ने फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी जीता थी, तब कोई सेट नहीं हारे थे।
2011 में नडाल ने पहले राउंड में अमेरिका के जॉन इस्नर का सामना किया। जॉन को गेम के सर्वश्रेष्ठ ऑल टाइम सर्व करने वालों से एक के रूप में जाना जाता है। वह विरोधी के ख़िलाफ़ लाल बजड़ी (फ्रेंच ओपन कोर्ट की सतह) पर भी एस की वर्षा करने में सक्षम है।
1 सेट तक तो सब सामान्य क्रम से चलता रहा जोकि नडाल ने 6-4 से अपने नाम कर लिया।लेकिन अगले दो सेट से टेनिस की दुनिया हिलने लगी। इस्नर ने ढेर सारे एस मारे और हर बार अपनी सर्विस जीती।
In India: Politics & Entertainment
इस्नर के सामने नडाल कमजोर नजर आ रहे थे, दोनों सेट टाई-ब्रेकर के लिए गए और जहाँ पर जीता अमेरिकी खिलाड़ी। विश्व मीडिया की निगाहें इस बड़ी हलचल पर टिकी हुई थीं।
हालाँकि बहुत कम ही टेनिस खिलाड़ी नडाल की दृढ़ता और धैर्य से जीत पाते हैं। स्पैनियार्ड ने आखिरी दो सेट 6-2 और 6-4 से अपने नाम कर लिए। इस्नर भी बेहद दुखी हो गए थे जीत की इतनी कोशिश के बाद इतने नज़दीक जाके हार जाने पर।
2013 फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल
कई टेनिस विशेषज्ञों ने इसे अब तक का सबसे अच्छा फ्रेंच ओपन मैच कहा है। क्योंकि इसे साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक चले इस खेल का स्तर बेहद बढ़िया था और इस को आसानी से खेल के शीर्ष 10 मैचों में से एक माना जा सकता था।
2013 में नडाल-जोकोविच की प्रतिद्वंद्विता चरम पर थी। नडाल और नोवाक अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में दिख रहे थे। वर्ल्ड नंबर 3 और वर्ल्ड नंबर 1 ने पहले दो सेटों बाँट लिए। वहीं नडाल ने अपने खेल को सुधारा और तीसरा सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। उस समय फिलिप चैटरियर में इतिहास का एक दोहराव होता दिखाई दिया।
जब नडाल 4 वें सेट में ब्रेक करने के लिए गए, तो यह लगा कि खेल ख़त्म ही हो जायेगा। हालांकि जोकोविच ने कुछ और ही सोच रखा था। वह सेट को टाई-ब्रेकर पर ले गए। नोवाक ने आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया और टाई-ब्रेकर जीतने के लिए अपने खेल को सुधार कर टाई ब्रेकर जीता और इस तरह मैच को 5 वें सेट में ले गए।
नडाल भले ही विजेता बन गए हों पर भावुक जोकोविच को एक योग्य स्टैंड ऑफ दिया गया था। यहां तक कि नडाल के कोच टोनी नडाल भी विश्व नंबर 1 के साहस और चरित्र को सलाम करने के लिए खड़े हुए थे।