आज हम इस सवाल पर चर्चा करेंगे कि क्या हो जाना चाहिए धोनी को रिटायर? महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफ़ी समय से बहस चलती रही है कि वह क्रिकेट रिटायरमेंट कब लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एम एस धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं। इनकी कप्तानी के दौरान भारत ने अनेको बार जीत अपने नाम की है। लेकिन हर क्रिकेटर का एक समय आता है और फिर चला जाता है और अब ऐसा लगने लगा है कि महेंद्र सिंह धोनी का भी क्रिकेट का दौर खत्म हो चुका है।
बैटिंग में अब पहले जैसी बात नहीं रही
महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं परंतु अब ऐसा लगता है कि धोनी की बैटिंग में वह बात बिल्कुल नहीं रही जिसके कारण उन्होंने लोगों का मन जीत रखा था। काफ़ी समय से उनका ख़राब प्रदर्शन उनके चाहने वालो में निराशा भर रहा है। धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट लगाना ही नहीं आता। जब एक क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के साथ इंसाफ नहीं कर पाता तो उसे फिर खेलते हुए कोई भी दर्शक देखना पसंद नहीं करता। तो क्या हो जाना चाहिए धोनी को रिटायर?
ये भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान- धोनी, कोहली या कपिल?
काफ़ी समय से क्रिकेट से दूर हैं
एमएस धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में विश्व कप में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ खेला था। उसके बाद से ही इन्होंने लगातार क्रिकेट से अपनी दूरी बना रखी है। इनकी गैर-मौजूदगी का कारण कभी कुछ बताया जाता है और कभी कुछ। कभी यह कहा जाता है कि उनकी तबीयत ख़राब चल रही है और कभी यह कहा जाता है कि वह आराम कर रहे हैं। ध्यान रहे कि साल 2017 में धोनी ने कप्तान के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था और कप्तानी की कमान फिर विराट कोहली के हाथ में आ गई थी। सवाल उठते रहे हैं- क्या हो जाना चाहिए धोनी को रिटायर?
बीसीसीआई से धोनी की ऑफिशियल विदाई हो चुकी?
बीसीसीआई (BCCI) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है। एक क्रिकेटर को बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में जगह बनाने के लिए 3 टी-20 मैच खेलने आवश्यक होते हैं। अपने कैरियर में धोनी हमेशा से ही A+ या A कैटेगरी में रहते थे लेकिन इस बार वह इस सूची से गायब हैं जिसकी वजह से यह ख़बर सनसनी की तरह फ़ैल गई है। मुश्किल सवाल है- क्या हो जाना चाहिए धोनी को रिटायर?
ये भी पढ़ें: क्या हैं कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में?
चाहे धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कितनी भी अफवाहें उड़ रही हों लेकिन यह बात साफ़ है कि उनका इंटरनेशनल करियर अब बिल्कुल ही समाप्त हो चुका है। ध्यान रहे कि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के प्रदर्शन को लेकर काफी बातें बनी थी फिर उसके बाद जितने भी मैच हुए उन में इन्हें शामिल नहीं किया गया। अब देखना यह है कि धोनी खुद कब अपने मुंह से अपने रिटायर होने की बात कहते हैं। साथ ही ये सवाल हम आप पर छोड़ते हैं कि- क्या हो जाना चाहिए धोनी को रिटायर?
#स्पोर्ट्सक्रंच: क्या हार्दिक पांड्या बन सकते हैं अगले कपिल देव? https://t.co/iNM24njOzl
— SportsCrunch (@SportsCrunch) June 6, 2020