नमस्कार! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी के बारे में जानकारी। आईपीएल के हर सीजन से पहले फ्रेंचाइजी कंपनियां खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदती है और जमकर पैसा खर्च करती हैं। हर फ्रेंचाइजी टीम यही कोशिश करती है कि वह अपनी टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करें ताकि आईपीएल सीजन को जीत सकें। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2020 के लिए कौन से खिलाड़ी सबसे अधिक महंगे बिके।
5. नाथन कूटर नाइल (8 करोड़)
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूटर नाइल। जान लीजिए कि उनको मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है जबकि उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। साथ ही यह भी बता दें कि नाथन ने मुंबई इंडियंस में 6 साल बाद वापसी की है। नाथन के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही बोली लगा रहे थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने इन्हें अपनी टीम के लिए खरीद लिया।
4. शेल्डन कॉटरेल (8.5 करोड़)
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक हैं वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेल्डन कॉटरेल। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेल्डन पहली बार आईपीएल सीजन खेलेंगे। उनके लिए किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी पर इनको किंग्स Xl पंजाब ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
3. क्रिस मॉरिस (10 करोड़)
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक हैं क्रिस मॉरिस। बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में क्रिस मॉरिस दिल्ली के लिए खेले थे लेकिन इस बार रॉयल चैलेंज बेंगलोर ने उन्हें नीलामी में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है जबकि उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था लेकिन रॉयल चैलेंज बेंगलोर ने उन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा।
2. ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़)
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी में से एक हैं ग्लेन मैक्सवेल। इस महान खिलाड़ी को किंग्स Xl पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में आईपीएल नीलामी में खरीदा कर अपनी टीम में शामिल किया है।
1. पैट कमिंस (15.5 करोड़)
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस रहे क्योंकि आईपीएल नीलामी में वह सबसे अधिक दामों में बिके। जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इस तरह पैट कमिंस आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें।
Hello Friends, join our Telegram Channel via this link:
— SportsCrunch (@SportsCrunch) July 15, 2020
SportsCrunch?⚽️?
Cricket, Football, Tennis and every popular sports news, views, opinions and updates at your finger tips.https://t.co/0dzACSB5V8