नमस्कार। भारतीय टीम के पूर्व बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई की आज 78वी जयंती है। उनका जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था। आज उनकी जयंती गूगल भी डूडल बनाकर मना रहा है।
दिलीप सरदेसाई का क्रिकेट करियर ज्यादा समय तक नहीं रहा लेकिन उनकी ही बदौलत भारतीय टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को उसी के घर में हराया था। दिलीप ने भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर कई बार जीताने में मदद की।
दिलीप सरदेसाई के एक मात्र भारत के ऐसे खिलाड़ी थे जो गोवा से टीम के लिए खेलते थे। दिलीप के नाम एक सीरिज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 1970 से 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर सबसे ज्यादा रन 624 रन बनाए थे।
सरदेसाई ने इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 दिल्ली में उन्होंने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। आपको बता दें कि दिलीप सरदेसाई का निधन साल 2007 में 66 वर्ष की उम्र में हुआ था।
दिलीप सरदेसाई के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 33 मैंच खेले थे। कुल 55 पारियों में 2001 रन बनाए थे।
इसमें 5 शतक और 9 हाफ सेंचुरी शामिल है। बताते चले कि इस महान क्रिेकेटर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर 212 रन था। फस्र्ट क्लास क्रिकेट में सरदेसाई ने 179 मैच खेले थे। जिनकी 271 पारियों में 10,230 रन ठोके थे।