क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा है, रिकॉर्ड एक नहीं हज़ारों हैं। चाहे वो सचिन के १०० शतक हों, युवराज के ६ गेंदों पर ६ छक्के हों- कीर्तिमान आप याद करो और बल्लेबाज़ों की धूम याद आ जाती है। कुछ ऐसी ही धूम सबसे तेज़ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की रही है। तो आइये यहाँ देखते हैं कि किन पांच बल्ले के जादूगरों ने सबसे तेज़ ४००० एकदिवसीय रन बनाये:
5. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया):
Smith and Warner welcomed back by fans
Brisbane fans turned out to see the Australian comeback for Steve Smith and David Warner as the World Cup squad took the field against New Zealand
cricket.com.au ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಸೋಮವಾರ, ಮೇ 6, 2019
डेविड वार्नर हमारी इस सूची के पांचवे पायदान पर हैं। जी हाँ, उन्होंने सबसे तेज़ ४००० रन बनाने में दुनिया के ४ बल्लेबाज़ छोड़ कर सबको पीछे कर दिया था।
आज के दौर के सबसे विध्वंशक बल्लेबाज़ माने जाने वाले वार्नर शायद अभी दुनिया के सबसे पूर्ण क्रिकेटर हैं। या फ़िर महान सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज़्यादा पूर्ण क्रिकेटर हर दौर के।
एक रन-मशीन, वार्नर ने हर उस देश में रन बनाए हैं जहां उन्होंने बल्लेबाजी की है, जिसमें घरेलू लीग जैसे ऑस्ट्रेलियाई फर्स्ट डिवीजन, बिग बैश, आईपीएल और यहां तक कि काउंटी क्रिकेट भी शामिल हैं।
वार्नर ने ५ जून २०१७ को ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ ४००० एकदिवसीय रनों का मुक़ाम पाया। वार्नर ने इस मुकाम के लिए ९३ पारियां खेलीं।
In India: Politics & Entertainment
4. विराट कोहली (भारत)
Ponting's World Cup danger man: Virat Kohli
"It could very well be his World Cup" … Is there a more dangerous batsman on the planet than India's Virat Kohli
cricket.com.au ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಗುರುವಾರ, ಮೇ 23, 2019
भारत के कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली सबसे तेज ४००० एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
यह २०११-१२ की बात थी जब कोहली का खेल महानता के स्तर पर आने लगा था, वो तेज़ी से रन बना रहे थे और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे थे।
विराट कोहली इस मुकाम पर पहुँचने वाले सबसे तेज भारतीय भी हैं, १९ जनवरी २०१३ को रांची में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ये मुकाम पाया। कोहली ने इस मुकाम के लिए ९३ पारियां खेलीं।
एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक भी इनके नाम है जो कोहली ने ५२ गेंदों पर बनाया था।
3. जो रूट (इंग्लैंड)
Joe Root get to fifty at Headingley
Which shot is your favourite?Live clips:https://www.ecb.co.uk/matches/8969#overview#EngvPak
England Cricket ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ಮೇ 19, 2019
आधुनिक क्रिकेट के एक और महान खिलाड़ी और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने २९ सितंबर, २०१७ को साउथेम्प्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4000 एकदिवसीय रन पूरे किये। रुट ने इस मुकाम के लिए ९१ पारियां खेलीं।
इंग्लैंड टीम के सबसे सफल शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी हैं रुट। उनकी तकनीक, स्वभाव और कौशल उन्हें मौजूदा युवा क्रिकेटरों में केन विलियम्सन और विराट कोहली के समान ही सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज़)
The great Viv Richards turns 66 today. You're welcome…
cricket.com.au ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 7, 2018
विव रिचर्ड्स को सरासर प्रतिभा के कारण लगभग सभी फास्टेस्ट सूचियों में शामिल किया गया है वो भी उस ज़माने में, जब तेज़ खेलने का रिवाज नहीं था।
उनकी उपलब्धियों को और अधिक विशिष्ट बनाता है, यह तथ्य कि उस समय क्रिकेट गेंदबाजों का खेल था और उस समय उन्हें महान अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई टीमों का सामना करना पड़ा था।
वह १४ अप्रैल १९८५ को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ४००० एकदिवसीय रन तक पहुंचे, उस दिन उसने ७२ गेंदों में ५१ रनों की शानदार पारी खेली थी। रिचर्ड्स ने इस मुकाम के लिए ८८ पारियां खेलीं।
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
Amla's classy Canberra hundred
Exactly one year ago Hashim Amla became the fastest batsman to 25 ODI centuries. Here's No.17. Where does he rank among the best ODI batsmen?
cricket.com.au ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ಜೂನ್ 3, 2018
सबसे तेजी से २०००, ३००० और ४००० रन, हाशिम अमला हर होड़ में आगे दिखते हैं ! अमला ने काफ़ी ज़्यादा उम्र में दक्षिण अफ्रीकाई टीम में पदार्पण किया पर ये समय आने तक वो पूरे तैयार थे दुनिया के पटल पर छा जाने के लिए।
अमला ने खुद को इस युग के महान खिलाड़ियों में स्थापित किया है, आधुनिक पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक और खेल के सच्चे सेवक रहे हैं अमला।
वह ८ दिसंबर २०१३ को डरबन में भारत के खिलाफ अपनी ८१वीं पारी में इस मुकाम तक पहुंचे, इस मुक़ाम को पाने में वह दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज़ रहे।