खेलपत्र नमस्कार। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में काफी नाम देश के लिए कमाया है। धोनी देश के ऐसे कप्तान रहे है जिन्होंने टीम इंडिया को कई सीरीज जीताई है। समय समय पर धोनी ने अपनी अहमियत टीम में साबित की है।
क्रिस गेल की 6 महीने बाद विंडीज टीम में होगी वापसी, इस खिलाड़ी को भी मिला मौका
जब भी टीम इंडिया को कड़ी परस्थितियों में फंसी है तब उन्होंने संकटमोचन बनकर टीम इंडिया को उभारा है और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। धोनी ने देश का सम्मान और गौरव को हमेशा से बनाया रखा है। देश का मान बढ़ाने वाली उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
दरअसल बात यहां हुई कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए हेमिल्टन टी-20 मैच के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज जीतनें में कामयाब नहीं रह सकी लेकिन टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान ने देश के सभी वासियों का एक बार फिर से दिल जीत लिया है।
पूर्व कप्तान धोनी ने अपने 300वें टी-20 मैच के दौरान प्रशंसकों का दिल उस समय जीता जब एक भारतीय प्रशंसक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया और वह सीधे धोनी की ओर भागा और उनके करीब पहुंचा और उनके जूते पोछते हुए नजर आया।
जी हां सही सुना आपने इसके बाद उनका फैन अपने घुटने के बल बैठकर अपने कुर्ते से धोनी के दोनों जूते पोछेने लगा। इस दौरान धोनी का ध्यान उस प्रशंसक की तरफ नहीं जाते हुए उस तिरंगे पर था, जिसे अपने हाथ में रखकर वह प्रशंसक उनके पैर छू रहा था।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, नहीं मिली इस खिलाड़ी को जगह
इसको देखते हुए धोनी ने उस प्रशंसक के हाथ से तिरंगा पकड़ लिए और अपने पास रख लिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि जब वह प्रशंसक उनके पैर छू रहा था तब उसके हाथ से तिरंगा नीचे झुक रहा था जिसके चलते उन्होंने देश का मान बचाते हुए तिरंगे को अपने हाथ में ले लिया और उस प्रशंसक को वहां से जल्दी निकल जाने के लिए कहा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है काफी बार उनके प्रशंसकों को मैदान पर धोनी के पैर छूते हुए देखा जा चुका है।
14th time, Fan breached security authorities and touched Dhoni’s feet!! And that too in NZ ???!!@msdhoni #MSD #NZVIND pic.twitter.com/bx3oZMSNDy
— MSD ? (@Vidyadhar_R) February 10, 2019