आज हम आपसे चर्चा करेंगे कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में इनके जीवन से जुड़े। क्रिकेट की दुनिया में कपिल देव का नाम काफ़ी जाना माना है। यह दुनिया के टॉप ऑल राउंडरो में से एक हैं जिन्होंने भारत को 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनाया था। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजी को भी इन्होंने नया रूप दिया था। अगर हम बात करें इनके जन्म की तो इन्होंने 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ के एक परिवार में जन्म लिया था। इनके पिता रामलाल निखंज थे और माता राजकुमारी लाजवंती थी। इन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत 1975 में की थी और काफ़ी वर्षों तक हरियाणा में खेलते रहे थे।
हरियाणा हरिकेन नाम से फेमस
कपिल देव एक महान व तेज़ गेंदबाज थे जिनमें बिना रुके 140 kmph की रफ़्तार से लगातार गेंदबाजी करने की हिम्मत तथा क्षमता थी। इनकी इसी खूबी की वजह से इनका नाम हरियाणा हरिकेन पड़ गया था। इसके अलावा इनको हरफनमौला के नाम से भी नवाजा गया। और ये तथ्य शामिल हुआ हमारे लेख कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में।
फिल्मों में निभाई भूमिका
कपिल देव ने फिल्मी जगत में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं की हैं। इन फिल्मों के नाम हैं- ये दिल्लगी, इक़बाल तथा मुझसे शादी करोगी। इसके साथ-साथ कपिल देव के ऊपर एक फिल्म भी बनने जा रही है जिसके निर्देशक कबीर खान हैं। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह करेंगे क्योंकि यह खुद कपिल देव की इच्छा थी कि रणवीर सिंह को उनका रोल निभाने के लिए दिया जाए। और ये तथ्य शामिल हुआ हमारे लेख कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में।
ये भी पढ़ें: क्या बलबीर सिंह दोसांझ हैं फ़ील्ड हॉकी के महानतम खिलाड़ी?
लेखक भी हैं अच्छे
कपिल देव की रुचि लिखने में भी बहुत अधिक है इसलिए इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। इन्होंने तीन आत्मकथा लिखी हैं जिनके नाम: 1 स्ट्रेट फ्रॉम माय हार्ट, 2 क्रिकेट माय स्टाइल, 3 गोड्स डिक्री हैं। इन किताबों के द्वारा उनके चाहने वाले उनके लेखन का भी आनंद उठा सकेंगे। और ये तथ्य शामिल हुआ हमारे लेख कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में।
रेस्टोरेंट के हैं मालिक
कपिल देव ने 2006 में चंडीगढ़ और पटना में एक-एक रेस्टोरेंट खोला था जिनका नाम एलेवेन है। इनके रस्टोरेंट के खाने का स्वाद लोग आसानी से भूल नहीं पाते हैं। यहां पर सारा कार्य यह अपनी देखरेख में कराते हैं तथा खाने की क्वालिटी में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाता। और ये तथ्य शामिल हुआ हमारे लेख कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में।
ये भी पढ़ें: अनजानी बातें ज़ेम्स रोरियेस के बारे में
1983 के विश्व कप में कपिल देव की शानदार पारी रिकॉर्ड नहीं हो सकी
1983 में कपिल देव ने जिंबाब्वे के ख़िलाफ़ बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 175 रन बनाए थे और आउट नहीं हुए थे। अफसोस की बात यह है कि उनकी शानदार पारी का कोई वीडियो रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और ना ही कोई ऑडियो कमेंट्री ही मौजूद है। इसका कारण यह था कि वहां पर उस दिन हड़ताल थी जिसकी वजह से सभी कैमरामैन हड़ताल पर थे और वह यादगार लम्हा कैद नहीं हो सका।
ये थे कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में। उम्मीद है ये आपको पसंद आये होंगे।
#स्पोर्ट्सक्रंच: भारतीय हॉकी में 26 मई, 1928 का इतिहास। #ओलिंपिकगोल्ड @TheHockeyIndia #DhyanChand https://t.co/dBMGLti6Hg
— SportsCrunch (@SportsCrunch) May 26, 2020