आज बात करेंगे कि भारत में क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय? आज के दौर में अगर क्रिकेट मैच हो तो स्टेडियम भर जाते हैं वहीँ अन्य खेलों में दर्शक उतनी रूचि नहीं लेते। हालाँकि फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल जैसे खेल हैं जो विश्व में बेहद लोकप्रिय हैं, पर भारत में इनकी लोकप्रियता क्रिकेट की तुलना में फीकी पड़ जाती है। तो ये हैं कारण इसके पीछे कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय?
सरल और लोकप्रिय
क्रिकेट एक बहुत ही सरल खेला जाने वाला खेल है जिसके लिए किसी बड़े मैदान में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसलिए बच्चे भी इस खेल को अपनी गली में बहुत आसानी से खेल सकते हैं। क्रिकेट का आनंद किसी भी सड़क और छोटी सी जगह पर लिया जा सकता है और इसीलिए भी यह खेल भारत में इतना लोकप्रिय है। है न एक जरुरी सत्य कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय?
ये भी पढ़ें: कौन से हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे रोमांचक ड्रॉ मैच?
क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त कोचिंग सेंटर
भारत में क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए बहुत अधिक कोचिंग सेंटर उपलब्ध है जो किसी अन्य खेल के मुकाबले में बहुत अधिक हैं। यह भी एक बहुत बड़ी वजह है जिसके कारण भारतीय युवाओं के मन में इस खेल के प्रति अधिक लगाव है।
भारतीय क्रिकेट टीम की बड़ी उपलब्धियां
इंडिया ने अब तक दो बार विश्व कप जीता है और दो चैंपियंस ट्रॉफी और ट्वेंटी- ट्वेंटी विश्व कप जीता है तथा इसके अलावा भी भारत ने ओर भी बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है। हर थोड़े समय के अंतराल पर भारत ने क्रिकेट में कुछ उपलब्धियां पायी हैं जिन्होंने खेल के प्रति जूनून कायम रखा है।
वहीं हॉकी जैसे अस्सी के दशक तक के बेहद लोकप्रिय खेल में अस्सी के दशक में आया गिराव कभी थमा नहीं और हॉकी वो दौर पाने में नाकाम रहा। अन्य खेलों में यहाँ वहां कुछ उपलब्धियां रही हैं पर खेल को उसके चरम लोकप्रियता के दौर में लाएं ऐसी निरंतरता का अभाव रहा है। यह भी एक बड़ा कारण है कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय?
ये भी पढ़ें: रोचक बातें आंद्रेस इनियेस्ता के बारे में
अन्य खेलों में भारत प्रतिस्पर्धा करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं
दूसरे खेलों जैसे हॉकी, फुटबॉल या टेनिस जैसे खेलों में भारत दूसरे देशों से मुक़ाबला करने में थोड़ा असमर्थ है क्योंकि दूसरे देशों के खिलाड़ी शारीरिक शक्ति, ऊंचाई और फिटनेस में अधिक दक्ष होते हैं। परंतु क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों को बहुत अधिक शारीरिक संघर्ष नहीं करना पड़ता क्योंकि यह खेल कौशल व प्रतिभा के आधार पर खेला जाता है। कारण कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय?
इंडिया में क्रिकेट का एक कुशल और संगठित परिषद
भारत का क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई द्वारा संचालित है यह एक मज़बूत और सुव्यवस्थित क्रिकेट संगठन है जो भारत में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरत पड़ने पर कदम उठाता रहता है। अन्य दूसरे खेलो का ऐसा कोई मजबूत संगठन नहीं है जो उन को बढ़ावा दे सके। यह भी एक महत्वपूर्ण कारण कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय?
ये भी पढ़ें: स्टेफी ग्राफ का ओलिंपिक गोल्ड मेडल
एक बेहतरीन कैरियर
क्रिकेट की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर खिलाड़ी को शोहरत और नाम के साथ-साथ भरपूर पैसा भी मिलता है। जिसके कारण लोग इसकी और आकर्षित होते हैं और अपना कैरियर भी इसी में बनाना अधिक पसंद करते हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों का वेतन भी बहुत अच्छा होता है इसके अलावा पुरस्कार राशि भी बहुत अधिक दी जाती है। इसके अलावा क्रिकेट खिलाड़ी विज्ञापनों के द्वारा भी लाखों रुपए की कमाई भी कर सकते हैं।
तो ये थे तथ्य इसके पीछे कि क्यों है क्रिकेट अधिक लोकप्रिय। अगर आप कोई और कारण जानते हैं तो लिखना ना भूलें कमेंट्स में।
#स्पोर्ट्सक्रंच: क्या हैं भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियां? #IndianCricketTeam https://t.co/DUp38IoSbs
— SportsCrunch (@SportsCrunch) June 26, 2020