नमस्कार! दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कौन हैं भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी के बारे में जानकारी। यहां आपको बता दें कि कुश्ती का खेल एक बहुत ही पुराना खेल है जो प्राचीन समय से ही भारत में काफी मशहूर रहा है। इस खेल में एक से बढ़कर एक कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने शानदार कुश्ती मुकाबलों से दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन है भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी।
5. जतिंदर चरन गोहो
भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी में से एक हैं जतिंदर चरन गोहो। यहां बता दें कि यह पहले ऐसे भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1921 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड लाइट हैवीवेट चैंपियनशिप को जीता था। बता दें कि उस समय उन्होंने काफी नामी और बड़े मुक्केबाजों को हराया था जैसे जिमी ऐसन, स्कॉच जॉइंट आदि।
उसके बाद उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में एड सेंटल को हराया था जो कि एक बहुत ही जाने माने और प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी थे। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि वह हमेशा अपनी कु्श्ती की तकनीकों को विकसित करते रहते थे और निरंतर उनमें सुधार भी करते रहते थे जिसकी वजह से वे एक महान कुश्ती खिलाड़ी बनें।
4. केडी जाधव
भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी में से एक हैं केडी जाधव। यहां बता दें कि यह पहले भारतीय हैं जिन्होंने भारत के लिए ओलंपिक पदक जीता था। साथ ही साथ यह भी जान लें कि उन्होंने 1948 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया था परंतु उसमें वह सफल नहीं हो सके थे उसमें वह छठे स्थान पर रहे थे। लेकिन बाद में 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उनके शानदार कुश्ती खेल के कारण भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया था।
3. योगेश्वर दत्त
भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी में से एक हैं योगेश्वर दत्त। यहां बता दें कि हरियाणा के उस कुश्ती खिलाड़ी ने 8 साल की छोटी उम्र से ही कुश्ती शुरू कर दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि उस महान कुश्ती खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी अनेकों पदक अपने नाम किए।
इसके अलावा यह भी जान लें कि 2012 में उन्होंने लंदन में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लिया था जिसमें उन्होंने 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में कांस्य जीता था। उसके बाद 2006 में दोहा में आयोजित एशियन में उन्होंने कहां से जीता। फिर 2014 में इंचिओन में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के कारण भारत सरकार ने उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और पदम श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
2. सुशील कुमार
भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी में से एक हैं सुशील कुमार। बता दें कि उन्हें कुश्ती के लिए प्रेरणा उनके चचेरे भाई से मिली थी और उन्होंने सुशील को कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के लिए भी मदद भी की। यहां जानकारी दे दें कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 2010 और 2014 में दो बार स्वर्ण पदक जीता है।
इसके अलावा 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उनका सबसे अच्छा कुश्ती प्रदर्शन रहा था जहां उन्होंने 66 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक जीता था। यहां यह भी बता दें कि उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में भी रजत पदक अपने नाम किया था। उनके शानदार खेल के कारण ही भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, ,राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और पदम श्री जैसे बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
1. गामा पहलवान
भारत के सबसे अच्छे कुश्ती खिलाड़ी में से एक हैं गामा पहलवान बल्कि गामा पहलवान को कुश्ती खेल का सबसे बड़ा पहलवान माना जाता है। जानकारी दे दें कि यह अपने 50 साल के कैरियर में कभी भी कुश्ती के मुकाबले में हारे नहीं थे। बता दें कि उन्होंने 10 साल की उम्र में पहली बार कुश्ती लड़ी थी लेकिन वह लोकप्रिय तब हुए जब 1890 में वह जोधपुर गए। वहां पर वहां के राजा ने दंगल यानी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था। गामा ने उसमें सबसे शीर्ष स्थान हासिल किया था।
उसके बाद 19 साल की उम्र तक उन्होंने भारत के कई बड़े-बड़े पहलवानों को हराया था। 1910 में गामा अपने भाई के साथ लंदन में आयोजित चैंपियन ऑफ चैंपियन्स की कुश्ती प्रतियोगिता में गए। गामा का कद कम था इसलिए उनको उस में भाग नहीं लेने दिया गया जिससे उन्होंने गुस्सा होकर वहां मौजूद सभी पहलवानों को यह चुनौती दी कि वह दुनिया के किसी भी पहलवान को हरा सकते हैं। उनकी उस चुनौती को समय के काफी मशहूर और नामी कुश्ती खिलाड़ी स्टेनिलॉस ज़बिस्को ने स्वीकार कर लिया था और 10 सितंबर 1910 में दोनों के बीच कुश्ती मुकाबला हुआ।
पहला मैच ड्रॉ हो गया था और फिर मैच को दोबारा रखा गया जिसमें गामा पहलवान ने स्टेनिलॉस ज़बिस्को को हराकर यह साबित कर दिया कि वह एक बहुत ही बेहतरीन कुश्ती खिलाड़ी हैं। 15 अक्टूबर 1910 को उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अवॉर्ड भी मिला।
Hello Friends, join our Telegram Channel via this link:
— SportsCrunch (@SportsCrunch) July 15, 2020
SportsCrunch?⚽️?
Cricket, Football, Tennis and every popular sports news, views, opinions and updates at your finger tips.https://t.co/0dzACSB5V8