आज का विषय सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी। बॉलीवुड में एक से एक सुंदर अभिनेत्री है जिनकी सारी दुनिया कायल है। लेकिन इंडिया में ऐसी बहुत सारी महिला खिलाड़ी भी हैं जो काफी सुंदर और अट्रैक्टिव हैं। यह महिला खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं और उनके बहुत प्रशंसक भी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत की ऐसी कौन सी 5 महिला खिलाड़ी हैं जो काफी खूबसूरत है।
1. तानिया सचदेव
तानिया सचदेव शतरंज की खिलाड़ी हैं और वह इस खेल में बहुत माहिर हैं। उन्होंने साल 2005 में महिला ग्रैंड मास्टर का सिताब भी हासिल किया था। इसके अलावा उनको 2009 में अर्जुन अवार्ड भी दिया जा चुका है। इन्हें अगर हम भारत की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में से एक कहें तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि यह खिलाड़ी वास्तव में बहुत ही खूबसूरत है। क्या हैं तानिया सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी?
ये भी पढ़ें: बैडमिंटन खेलने का तरीका और 10 रोचक जानकारियां
2. मुस्कान सेठी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान दिल्ली की रहने वाली हैं और यह इंडिया की पेशेवर पोकर खिलाड़ी है। अगर उनको भारत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में से एक कहा जाए तो बिल्कुल ठीक होगा। यह लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह बहुत एक्टिव रहती हैं। हैं ना सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल?
ये भी पढ़ें: कबड्डी खेलने का तरीका और 10 रोचक जानकारियां
3. अलीशा अब्दुल्लाह
अलीशा अब्दुल्लाह चेन्नई की रहने वाली हैं और जान लें कि यह भारत की सर्वप्रथम महिला रेसिंग चैंपियन हैं। इन्होंने केवल 13 वर्ष की आयु में एमआरएफ नेशनल गो कार्टिंग चैंपियनशिप नेशनल फार्मूला कार रेसिंग में बेस्ट नोविस अवार्ड अपने नाम कर लिए थे। 2014 में इन्होंने एक तमिल फिल्म में एक छोटा सा मेहमान कलाकार का किरदार भी निभाया था। अपनी खूबसूरती के कारण यह काफी चर्चा में भी रहती हैं। हैं ना सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल?
ये भी पढ़ें: क्या हैं क्रिकेट से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य?
4. इशिता मालविया
इशिता मालविया ने मुंबई में जन्म लिया था और यह इंडिया की सबसे पहली प्रोफेशनल महिला सर्फर खिलाड़ी बनी है। आपको बता दें कि यह कर्नाटक के तटीय इलाकों में सर्फिंग की प्रैक्टिस करती हैं। इसके अलावा आजकल यह गोवा के पास अपना सर्फिंग स्कूल भी चला रही हैं। यह भी बहुत अधिक सुंदर और आकर्षक महिला खिलाड़ी हैं। इनको देखकर कोई भी कह सकता है कि भारत में सुंदरता का ख़ज़ाना भरा पड़ा है। हैं ना सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल?
ये भी पढ़ें: सबसे बेहतर कप्तान कौन महेंद्र सिंह धोनी या कपिल देव?
5. शर्मिला निकोलेट
भारत की शर्मिला निकोलेट भी भारत की एक बहुत ही ख़ूबसूरत महिला खिलाड़ी हैं। यह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इनको इंडियन गोल्फ की मारिया शारापोवा कहते हैं। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही गोल्फ खेलना आरंभ कर दिया था। इन्हें लोग इनकी सुंदरता और इनके ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी पसंद करते हैं। हैं ना सबसे खूबसूरत भारतीय महिला खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल?
ये भी पढ़ें: कौन है 1983 विश्व कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ी?
यह अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। निसंदेह शर्मिला बहुत ही सुंदर और एक बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी हैं।
Hello Friends, join our Telegram Channel via this link:
— SportsCrunch (@SportsCrunch) July 15, 2020
SportsCrunch?⚽️?
Cricket, Football, Tennis and every popular sports news, views, opinions and updates at your finger tips.https://t.co/0dzACSB5V8