आज बात करते हैं बैडमिंटन के बारे में। बैडमिंटन एशिया में खेला जाने वाला एक बहुत अधिक प्रसिद्ध खेल है। यह खेल सबसे अधिक दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन में लोकप्रिय है। यह संसार में दूसरा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है। यह खेल दो या चार खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। जब इसका सिंगल्स खिलाड़ी खेलते हैं तो दोनों तरफ 1-1 खिलाड़ी होते हैं इसी तरह डबल्स में 2 खिलाड़ी दोनों तरफ़ होते हैं। आज संसार भर में इस खेल के चाहने वाले बहुत अधिक बढ़ गए हैं। तो यहाँ जानते हैं बैडमिंटन के बारे में।
कैसे खेला जाता है बैडमिंटन
बैडमिंटन का खेल रैकेट से खेला जाता है और यह 2 तरीके से खेला जाता है। पहले तरीके में दो विरोधी एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं और दूसरे तरीके में युगल विरोधी जोड़ों के मध्य खेला जाता है। यह आयताकार कोर्ट में दो टीमों के बीच आमने-सामने खेला जाता है। इसमें रैकेट के द्वारा शटल को अपने विरोधी के कोर्ट की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए उस के आधे हिस्से में गिरा कर पॉइंट्स प्राप्त करने होते हैं। क्या है ये पता बैडमिंटन के बारे में?
ये भी पढ़ें: कौन हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान- धोनी, कोहली या कपिल?
बैडमिंटन की अंक प्रणाली
बैडमिंटन की अंक प्रणाली बहुत ही आसान होती है। यदि 21 पॉइंट्स का एक ही मैच होता है तो एक मैच में कम से कम 3 गेम हो सकते हैं और जो खिलाड़ी सबसे पहले इन अंको पर पहुंचेगा वही विजयी होगा। परंतु यदि दोनों ही खिलाड़ी 20-20 प्वाइंट्स बना लें तो इस स्थिति में जो खिलाड़ी सबसे पहले 2 पॉइंट्स का अंतर बना ले उसे ही फिर विजेता घोषित किया जाता है।
बैडमिंटन के बारे में 10 रोचक जानकारियां
- यह बहुत ही तीव्र रैकेट का खेल है। इसमें शटल की गति 200 MPH होती है। इस खेल को पुराने समय में बहुत सारे अलग-अलग नामों से जाना जाता था जैसे शटलकॉक, बैटलडोर, पूना आदि नामों से जाना जाता था।
- यह खेल 18वीं शताब्दी में भारत में शुरू हुआ था क्योंकि भारत में आए ब्रिटिश मिलिट्री के ऑफिसर्स के बीच यह काफ़ी लोकप्रिय था। लेकिन इसका जन्म 1873 में ग्लॉसेस्ट शीयर में हुआ था। है ना मज़ेदार बैडमिंटन के बारे में?
- सन् 1992 में बैडमिंटन ओलंपिक खेल का पहली बार हिस्सा बना था तथा यह बार्सिलोना में खेला गया था। इस खेल को दुनिया भर के एक अरब से भी अधिक लोगों ने टीवी पर देखा था।
- बैडमिंटन के जनक के नाम से ब्यूफोर्ट के ड्यूक को जाना जाता है। वह बैडमिंटन अपने दोस्तों के साथ खेला करते थे और धीरे-धीरे फ़िर यह खेल लोकप्रिय होने लगा।
- यह खेल तनाव को दूर करके इंसान के मूड को ठीक करने में सहायता करता है।
- कैलोरी कैलकुलेटर के अनुसार यदि कोई 70 किलो वज़न का 50 साल का आदमी एक घंटा बैडमिंटन खेल ले तो यह उसकी 385 कैलोरी कम कर सकता है। है ना दिलचस्प बैडमिंटन के बारे में?
- अभी तक बैडमिंटन का सबसे छोटा मैच साउथ कोरिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया है। यह मैच केवल 6 मिनट का था।
- डेनमार्क के पीटर रमुसेन और चीन के सुन जुन के पास 124 मिनट का मैच खेलने का रिकॉर्ड है। यह अभी तक का सबसे लंबे समय तक खेला जाने वाला मैच है।
- बेनटेन के खेल को जब से ओलंपिक में शामिल किया गया है तब से सबसे अधिक पदक एशियाई देशों द्वारा ही जीते गए हैं।
- मलेशिया के तनबून हेओग सबसे तेज़ बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ी हैं तथा उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी नाम दर्ज है। वह 206 मील/ घंटे यानी 331 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से शटल को मारते हैं जो कि एक बहुत ही तीव्र गति है।
ये भी पढ़ें: क्या हैं कुछ दिलचस्प तथ्य कपिल देव के बारे में?
यहाँ हमने देखी 10 रोचक जानकारियां बैडमिंटन के बारे में। अगर आप भी जानते हैं बैडमिंटन के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य, तो लिखना ना भूलें कमेंट्स में।
#स्पोर्ट्सक्रंच: कबड्डी खेलने का तरीका और 10 रोचक जानकारियां https://t.co/4dD8AhV1Uk
— SportsCrunch (@SportsCrunch) June 14, 2020