वेन रूनी के बारे में ये कहा जाता है कि वो खेल के एक सेवक रहे हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के इस स्ट्राइकर ने खेल जगत में हलचल मचा दी थी जब वो 2001 में मर्सीसाइड से मैनचेस्टर गए थे। और तब से हमने देखे हैं बेहतरीन गोल, दिलफ़रेज ड्रिब्लिंग और मजेदार जश्न। पर रूनी के बारे में इतना ही नहीं, आज देखते हैं वो 10 चीज़ें वेन रूनी के बारे में, जो आपको शायद ही हों पता।
हैरी पॉटर और वेन रूनी के बारे में
वेन रूनी के बारे में ये कहा जाता है कि वो हैरी पॉटर सीरीज़ के पुरज़ोर प्रशंसक हैं और उनकी पसंदीदा किताब हैरी पॉटर और फिलॉसफ़र्स स्टोन है। और इसके लिए उन्होंने बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत का प्रचार भी किया था। उन्होंने कई बार ये कहा है कि उन्होंने जेके रोलिंग के द्वारा लिखी हैरी पॉटर सीरीज़ की सारी किताबें पढ़ चुके हैं।
रूनी और कोलीन
वेन रूनी के बारे में ये सबको पता होगा कि उनकी शादी कोलीन रूनी से हुई है और उनदोनों के तीन बेटे हैं। रूनी और कोलीन एक दूसरे से पहली बार स्कूल में मिले थे और तब उन्होंने स्टारडम देखा भी नहीं था। लिवरपूल में वो मिले थे और साथ आये सेकेंडरी स्कूल के बाद और 2008 में शादी कर ली इटली जाके।
In Tennis: When Sensational Steffi Graf won Olympic Gold Medal
डेविड मॉयेस और रूनी का विवाद
वेन रूनी के बारे में ये तो सबको पता होगा कि डेविड मॉयेस ने उनको दो बार मैनेज किया है, पहले एवरटन और फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड में उनके समय के दौरान। सबसे दिलचस्प है ये बात कि ये दोनों कोर्ट में भी आमने सामने आये- पहले रूनी ने ये आरोप लगाया कि मॉयेस ने उनके बारे में प्राइवेट बातें लीक की जब वो और उनकी पत्नी लिवरपूल में थे।
उस बात के बाद रूनी मैनचेस्टर यूनाइटेड में चले गए। बाद में रूनी ने अपने आरोप वापस ले लिए और काफ़ी जुर्माना भी दिया मॉयेस को मामला रफ़ा दफ़ा करते हुए जब मॉयेस ने उनपर मानहानि का दावा किया था।
खानपान के शौक़ीन रूनी
वेन रूनी के बारे में ये शायद सबसे विचित्र बात है। रूनी को अपने दिन का सबसे ख़तरनाक स्ट्राइकर कहा जाता है उनकी स्पीड और फिटनेस की वजह से। ये भी चकित करने वाली बात है कि वो खान पान के बेहद शौक़ीन हैं और उनके पसंदीदा खाने में सलाद, सॉसेज़, लेट्यूस और चिप्स हैं।
In Football: Things You Didn’t Know About Neymar
रूनी और मुक्केबाज़ी?
वेन रूनी के बारे में ये आपको शायद ही पता होगा कि वो मुक्केबाज़ी को देखने का कोई मौका नहीं छोड़ते और खेलने का भी मौका जाने नहीं देते। लिवरपूल के वर्किंग मिडल क्लास से आया ये स्टार अपने अंकल के जिम में मुक्केबाज़ी सीखा और खेलना शुरू किया था। वैसे तो वो प्रोफ़ेशनल मुक्केबाज़ नहीं पर खेलते हैं ये खेल और यहाँ तक कि अपने गोल का जश्न भी हवा में पंच करके मनाते हैं। माइक टायसन उनके पसंदीदा मुक्केबाज़ हैं।
सोते हैं वैक्यूम क्लीनर ऑन करके
वेन रूनी के बारे में ये बहुचर्चित बात हैं कि उन्होंने दुनिया से सबसे बेहतरीन रक्षा पंक्ति खिलाड़ियों का सोना हराम कर रखा है पर उनकी एक बेहद अजीब सी आदत है सोने को लेके। रूनी वैक्यूम क्लीनर की घड़घड़ाती आवाज़ के बिना सो नहीं पाते। अगर वैक्यूम क्लीनर नहीं हो कमरे में तो वो अपनी पत्नी के हेयर ड्रायर की आवाज़ में सोते हैं। हैं ना विचित्र।
सबसे महंगे युवा खिलाड़ी थे रूनी
वेन रूनी के बारे में आपको शायद याद हो कि उन्होंने 16 साल की उम्र में टॉप डिवीज़न में खेलना शुरू कर दिया था और एवरटन को प्रभावित करने में सफ़ल रहे थे। पर फ़िर उनका एवरटन के मैनेजर डेविड मॉयेस में भरोसा ख़त्म हुआ और उन्होंने ट्रांसफर का कहा। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 25 मि. पाउंड खर्चे इस 18 साला खिलाड़ी के लिए। ये किस्सा बेहद विवादास्पद रहा था ख़र्च की गयी रक़म को लेके और इसलिए भी क्यूंकि रूनी लिवरपूल के युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने मैनचेस्टर के सबसे बड़े क्लब के लिए खेलना मंज़ूर किया था।
In Cricket: Cricketers First to 11000 ODI Runs
जुआ खेलना पसंद है वेन रूनी को
वेन रूनी के बारे में ये बात शायद उनकी पत्नी को ज्यादा पसंद नहीं। वेन के जुए के शौक़ ने उन्हें जिताने से ज्यादा हराया है, प्रोफेशिओनल खिलाड़ी बनने के बाद उन्होंने अपनी इस बुरी आदत को छोड़ने की कोशिश की है और काफ़ी हद तक ख़ुद को रोक रखा है।
इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के सबसे बड़े स्कोरर
अपने पूरे करियर में बेहद स्कोरर रहे हैं रूनी, है ना ये वेन रूनी के बारे में सबसे आकर्षक बात। वेन ने गोल ही गोल किये हैं हर उस टीम के लिए जिसके लिए वो खेले हैं। रूनी के नाम इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का कीर्तिमान भी है। उन्होंने इन दोनों टीमों के लिए 52 और 253 गोल किये हैं। और इसमें एक और बात रोचक है कि दोनों ही मामलों में उन्होंने बॉबी कार्लटन के कीर्तिमान को ध्वस्त किया था। और ये कीर्तिमान अभी कुछ समय तो क़ायम रहेगा ही।
विशेष प्रेम मैनचेस्टर सिटी
विशेष प्रेम से दिग्भ्रमित ना हों आप। वेन रूनी के बारे में उनके प्रशंसकों को शायद ये ही बात सबसे ज़्यादा पसंद होगी कि उन्होंने अपने करियर के विशेष पड़ाव मैनचेस्टर सिटी के ख़िलाफ़ पार किये हैं। उनका 50वां, 100वां और 150वां गोल हमशहर और चिर प्रतिद्वंदी मेनचेस्टर सिटी के ख़िलाफ़ आया है। वैसे तो उन्होंने काफ़ी कम प्रतिद्वंदी टीमों को आसान मैच दिए हैं।
#स्पोर्ट्सक्रंच: क्या आप जानते हैं उन महान कप्तानों को जिन्होंने जिताये भारत को हॉकी के #ओलिंपिक स्वर्ण पदक? https://t.co/K94MNxMZdV pic.twitter.com/sbR0S9aYFP
— SportsCrunch (@SportsCrunch) May 2, 2020